ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

हिमाचल प्रदेश/कांगड़ा/ ज्वाली : उपमंडल ज्वाली (जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) के अंतर्गत आने वाली 'हार, नाणा, बालदोआ' सड़क सीमेंट कंक्रीट (CC) पेवमेंट मरम्मत कार्य के कारण आगामी 10 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी।  

एसडीएम ज्वाली द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सहायक अभियंता (Assistant Engineer) HPPWD सब-डिवीजन जवाली के आवेदन पर यह अनुमति प्रदान की गई है।   

वैकल्पिक मार्ग (Alternate Route): सड़क बंद रहने के दौरान वाहन चालकों और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही "हार चौक-घाड़ जारोट-बालदोआ" मार्ग से होकर होगी।

प्रशासन ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि सड़क के प्रवेश द्वार पर मार्ग बंद होने से संबंधित सूचना का साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी