एससीवीबी राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की ताइक्वांडो में शानदार उपलब्धि
एससीवीबी राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की ताइक्वांडो में शानदार उपलब्धि
पालमपुर,
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (एससीवीबी) राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में आयोजित की गई। इसमें एससीवीबी महाविद्यालय पालमपुर के 4 खिलाड़ियों (2 छात्र, 2 छात्राओं) ने भाग लिया।
महाविद्यालय के खिलाड़ियों की उपलब्धि इस प्रकार रही:
1. रानी ने 73 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
2. कशिश कटोच ने 62 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
3. हिमांशु गर्ग ने 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
4. शिवम ने 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में भी महाविद्यालय हर प्रकार से खिलाड़ियों को सहयोग देता रहेगा।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स कन्वीनर लेफ्टिनेंट रेणु डोगरा ने बताया कि महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम इंचार्ज सुश्री भावनिका और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. खुशी राम भगत ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें