भव्य शोभायात्रा के साथ 18 अक्तूबर से शुरू होगा जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव

 भव्य शोभायात्रा के साथ 18 अक्तूबर से शुरू होगा जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव

आयुष मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे शुभारंभ


जयसिंहपुर,

जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दशहरा कमेटी की ओर से उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उत्सव के शुभारंभ अवसर पर जयसिंहपुर विश्राम गृह से दशहरा कलामंच तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान आयुष मंत्री यादविंदर गोमा जयसिंहपुर बस स्टैंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और दशहरा कलामंच पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे।

दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में डॉ. गगन मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अंजली नायक , पूनम भारद्वाज, नीतीश राजपूत, अजय कुमार और सिराज ठाकुर भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम संजीव ठाकुर ने बताया कि उत्सव को भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को आपसी मेलजोल और मनोरंजन का अवसर भी प्रदान करता है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार