नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत
नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश मे आखिरकार चुनाव कुछ समय पहले जिले बनाने हेतु सरकार द्वारा आयोग का गठन किया जाना प्रदेश में चर्चा का विषय बनाl साथ साथ देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा उम्मीदें भी लगीl आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सुक्खू सरकार ने नए जिलों के गठन पर आयोग बनाकर नया दांव खेला है। वास्तव में यह चुनावी मुद्दा भाजपा सरकार का था लेकिन आपसी लड़ाई के कारण बीजेपी हिमाचल में नए जिलों का गठन नहीं कर सकी उसे समय प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे l राज्य सरकार के इस कदम से वर्षों पुराना राजनीतिक मुद्दा फिर जिंदा हो गया है। वैसे हर सरकार में चुनाव से ठीक पहले नए जिलों का यह मुद्दा चर्चा में आता था, लेकिन आयोग का गठन पहले नहीं हुआ था। इस आयोग को रिपोर्ट देने के लिए छह माह का समय दिया गया है। यानी आगामी चुनाव से पहले राज्य सरकार फैसला भी ले सकती है। वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय नए जिले बनाने की तैयारी की चर्चा शुरू हुई थी। वर्ष 2022 में नूरपुर पुलिस जिला भी स्थापित हुआ, जिससे पूर्ण राजस्व जिले की मांग को फिर बल मिला। यही नहीं, वर्ष 2011-12 में यह मुद्दा फिर जोर-शोर से उठा। 2013 और 2022 में भी इस बारे में चर्चा हुई, लेकिन आयोग पहले नहीं बना था।गौर तलब है कि हिमाचल में वर्तमान में 12 प्रशासनिक जिले और 15 पुलिस जिले हैं। पुलिस में नूरपुर, बद्दी और देहरा को अलग से एसपी दिया जा चुका है, लेकिन डीसी अभी भी 12 ही हैं। वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था 1971 की बनी हुई है। इसके बाद से अब तक कोई नया जिला नहीं बना है। इसलिए अब यदि जिले बनते हैं, तो नूरपुर और देहरा का क्लेम पहला है। शिमला के रामपुर का दावा भी मजबूत है। हालांकि बद्दी को भी पुलिस जिला क्राइम के मामलों की वजह से बनाया था, प्रशासनिक जरूरत पर नहीं। इसके अलावा भी कांगड़ा में पालमपुर, शिमला जिला में रामपुर और मंडी जिला में सुंदरनगर, सरकाघाट और धर्मपुर को नया जिला बनाने की मांग होती रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सखू ने बीजेपी के इस चुनावी मुद्दे को नया रुप देकर इस मामले मे आयोग गठित करके बीजेपी के अरमानो पर पानी फेर दिया l क्षेत्र में चर्चा का विषय है क्या मुख्यमंत्री अगला चुनाव कांगड़ा जिला से लड़ेंगे? जिसके लिए नए जिलों का गठन के लिए आयोग गठित किया गया है?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें