चंबा। जिला चंबा के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
चंबा। जिला चंबा के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं, साच पास में हुई बर्फबारी के चलते मौसम की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई हैं।
मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और बेहद जरूरी होने पर ही सफर करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बाइट अमित मेहरा एडीएम चंबा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें