चंबा के तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त… महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल।
चंबा के तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त… महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल।
चंबा जिले के उपमंडल तीसा की देहरा पंचायत के अंतर्गत सुमरेड नाले के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वॉयस ओवर,
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टैक्सी कार में महिला और चालक सहित कुल दो लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
Shiv Sharma
Chamba HP

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें