सकोह-देहरी में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, देहरी की टीम बनी विजेता

 सकोह-देहरी में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, देहरी की टीम बनी विजेता



26 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता को 7,100 और उपविजेता को 5,100 रुपये की नकद राशि व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित


ज्वाली। विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत माइलस्टोन पब्लिक हाई स्कूल, सकोह के देहरी में नई उड़ान फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नई उड़ान फाउंडेशन के कांगड़ा जिला अध्यक्ष संयम धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देहरी और सकोह की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में देहरी की टीम ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सकोह की टीम उपविजेता रही।


समापन समारोह के दौरान विजेता देहरी टीम को 7,100 रुपये नकद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता सकोह टीम को 5,100 रुपये नकद राशि और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर नई उड़ान फाउंडेशन के कांगड़ा जिला अध्यक्ष संयम धीमान ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और आपसी सहयोग जैसे गुण भी सीखते हैं।


उन्होंने क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद जैसी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।


इस मौके पर अभय धीमान, अभिनव धीमान, ईशान धीमान और अनिल धीमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम