जानें आज का राशिफल, प्रेम-संतान की स्थिति रहेगी अच्छी, मिलेगें शुभ समाचार

जानें आज का राशिफल, प्रेम-संतान की स्थिति रहेगी अच्छी, मिलेगें शुभ समाचार 

मेष : शारीरिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर कही जाएगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं, मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। आप सही चल रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति आपकी बढ़-चढ़कर आगे चल रही है। कोई नए व्यापार के बारे में भी आप सोच सकते हैं, समय आ चुका है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृष:मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति भी दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी, क्या करें, क्या न करें। अभी रुक जाइए, कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यावसायिक स्थिति काफी अच्छी है। 

मिथुन :घर में विवाद संभव है। कोई बड़ा विवाद नहीं होगा, लेकिन मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। गलत समझना एक-दूसरे को, ऐसा हो सकता है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी अभी नहीं हो पाएगी, थोड़ा अभी डिले होगा, लेकिन होगा। व्यावसायिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है।  

कर्क :स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार में थोड़ा सा अभी न्यूट्रल रहेंगे आप। नकारात्मक नहीं है तो सकारात्मक भी नहीं है, न्यूट्रल है स्थिति। बाकी पहले से बेहतर चल रहा है। 

सिंह :धन हानि के संकेत हैं, निवेश अभी मत कीजिएगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी है। 

कन्या :घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मन उत्साहित रहेगा, ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। 

तुला :सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, मन की परेशानी या अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य ठीक रहे, पहले से बेहतर है, लेकिन ये दिन आपके लिए थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है। व्यापार अच्छा है।  

वृश्चिक :आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा में मजा नहीं आएगा, लेकिन लाभप्रद होगा। 

धनु :व्यापार में शिथिलता बनी रहेगी, नुकसान नहीं होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है।

मकर :भाग्यवश कुछ काम अभी नहीं बनने वाला है, लेकिन नकारात्मक नहीं है। यात्रा बहुत अच्छी नहीं रहेगी। अपमानित होने का भय रहेगा, थोड़ा ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम-संतान-व्यापार बहुत अच्छा है। 

कुंभ :चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। 

मीन :इन दिनों पर्सनल लाइफ में मजा नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बुझी-बुझी सी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन