लॉ कॉलेज की छात्रा से बलात्कार की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन
लॉ कॉलेज की छात्रा से बलात्कार की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से कॉलेज परिसर में हुई बलात्कार की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला तेज़ हो रहा है . यहां रविवार को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और सीपीएम के अलावा कई अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम भी यहां पहुंच गई है. टीम ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया. टीम की प्रमुख अर्चना मजूमदार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कोलकाता पुलिस पर सहयोग न करने और जानकारी मुहैया न कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया, "पुलिस महिला या उसके परिजनों से हमें मुलाक़ात नहीं करने दे रही है. दूसरी ओर, इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर नौ कर दी गई है. एसआईटी का कहना है कि उसने छात्रा और अभियुक्तों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में आज लालबाज़ार में पुलिस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया, जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई. कई लोगों को हिरासत में भी लिया ग...