सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी डॉक्टर हत्या काण्ड पर, पुलिस हॉस्पिटल प्रबंधन कमेटी पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी डॉक्टर हत्या काण्ड पर, पुलिस हॉस्पिटल प्रबंधन कमेटी पर उठाए सवाल 



भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कोलकाता के अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को बड़ी टिप्पणी दी सुप्रीम कोर्ट ने कई प्रश्न पूछते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल क्या कर रहा था? हत्या का मुकदमा दर्ज करने में देरी क्यों हुई?पीड़िता की बॉडी परिवारवालों को 8:30pm दी गई और FIR 11:45pm की गई बॉडी हैंडओवर करने के बाद। अस्पताल क्या कर रहा था? किसी ने FIR दर्ज नहीं करवाई? पीड़िता की बॉडी परिवारवालों को 8:30pm पर दी गई और FIR 11:45pm पर दर्ज की गई, बॉडी हैंडओवर करने के बाद। तबतक अस्पताल क्या कर रहा था? किसी ने FIR दर्ज नहीं करवाई? पुलिस ने क्राइम सीन को प्रोटेक्ट क्यों नही किया? हजारों लोगो को अंदर क्यों आने दिया? प्रिंसिपल को दूसरे कॉलेज में क्यों ज्वाइन कराया गया?

सीजेआई ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक अस्पताल में बलात्कार के एक विशेष मुद्दे के बारे में नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत में महिलाओं और डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे से संबंधित है। हम एक और रेप का इंतजार नहीं कर सकते।

सीजेआई ने कहा कि इस घटना ने देश की आत्मा को झकझोड़ दिया है। पीड़िता की तस्वीरें सर्कुलेट करके पीड़िता की डिग्निटी का हनन किया गया है। हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि राज्य सरकार अस्पताल में तोड़फोड़ के मुद्दे को कैसे नहीं संभाल पाई। बंगाल सरकार प्रिंसिपल के बारे में क्या करेगी? जब हत्या हुई थी तो पीड़िता के माता पिता तो वहां मौजूद नही थे। ये हॉस्पिटल प्रबंधन की जिम्मेदारी थी की वो एफआईआर दर्ज कराए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ये बेहद गंभीर मुद्दा है।हम डॉक्टरों से अपील करते हैं। हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां हैं, हम इसे हाईकोर्ट के लिए नहीं छोडेंगे। ये बड़ा राष्ट्रहित का मामला है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़