नौ माह के भीतर पात्र युवा विधवाओं को करुणामूलक आधार पर नौकरियां दी जाएंगी : सीएम सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नौ माह के भीतर पात्र युवा विधवाओं को करुणामूलक आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में सभी लंबित आवेदन निपटाए जाएंगे। भर्ती नियमों में बदलाव कर रहे हैं। द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी नौकरियां देने का विचार है।



इससे पहले विधायक जनकराज ने कहा कि प्रदेश में करुणामूलक नौकरी के 1,415 से ज्यादा मामले लंबित हैं। करुणामूलक आश्रित 432 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार को सभी विधायकों से सुझाव लेने चाहिएं। पेंशन को आय नहीं माना जाना चाहिए। पेंशन मिलने से पहले की आय को गिना जाना चाहिए। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 20 माह का कार्यकाल कम नहीं होता है। काम रोकने और संस्थान बंद करने के अलावा कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। जब किसी काम को नहीं करना हो तो कमेटियां बनाई जाती हैं। सरकार को बताना चाहिए कि कर्मचारी की मृत्यु होने के कितने समय बाद करुणामूलक नौकरी देंगे।

जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कमेटियां बनाकर अमल करवाती है और फैसले लागू करती है। भाजपा ने चुनाव से पहले चतुर्थ श्रेणी में कुछ नौकरियां दीं। हम विचार कर रहे हैं कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएं। पेंशन और नौकरी के दोहरे लाभ नहीं दिए जा सकते। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि मृतक के परिवार को मिलने वाली पेंशन को भी आय में गिना जाए। इन सब मामलों में सुधार लाने के लिए ही सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है।

बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के विधायक जनकराज ने करुणामूलक आधार पर नौकरियां नहीं मिलने का मामला उठाया। इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी छह माह के भीतर रिपोर्ट जमा करवाएगी। सीएम ने कहा कि एक साल में 180 युवाओं को करुणामूलक नौकरियां दी गई हैं। पूर्व की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में 1,435 नौकरियां नहीं दी सकी। उन्होंने कहा कि नई नीति के लिए विपक्ष के सदस्यों को भी सुझाव देने चाहिएं। आवश्यकता पड़ी तो कमेटी में विपक्ष की ओर से भी सदस्य बनाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार