जल शक्ति विभाग ऊना ने किया परिणाम घोषित, 20 पात्रों ने पाई नौकरी

ऊना : विभाग के तहत विभिन्न तीन श्रेणियों में डिविजन के तहत पड़ते गांवों के 20 पात्रों ने नौकरी पाई है। घोषित परिणाम में जल शक्ति विभाग ऊना की ओर से साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर पात्रों का चयन किया गया है। जल शक्ति विभाग ऊना-एक के तहत विभिन्न पदों के लिए मार्च में हुए साक्षात्कार का परिणाम आखिरकार चार माह बाद घोषित हो गया है।



विभाग के तहत विभिन्न तीन श्रेणियों में डिविजन के तहत पड़ते गांवों के 20 पात्रों ने नौकरी पाई है। 

घोषित परिणाम में जल शक्ति विभाग ऊना की ओर से साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर पात्रों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से इसी वर्ष की शुरुआत में जनवरी पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर व मल्टीपर्पस वर्कर के कुल 20 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसमें पैरा पंप ऑॅपरेटर के छह, पैरा फिटर तीन व मल्टी पर्पज वर्कर के 11 पद शामिल किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई। विभागीय अधिकारियों की माने तो तीनों श्रेणियों में करीब साढ़े सात सौ से ज्यादा आवेदन आए। मार्च माह में साक्षात्कार में योग्यता परख करने के बाद अधिकारियों की ओर से मेरिट के आधार पर श्रेणी अनुसार कुल 20 पदों पर पात्रों के नाम घोषित किए हैैं।

परिणाम में घोषित पात्रों में पैरा पंप ऑपरेटर में अजय कुमार वार्ड सात ऊना, राजीव कुमार जखेड़ा, अभिनंदन शर्मा वार्ड तीन रायपुर सहोड़ां, अजय सैनी विकास नगर ऊना, तरुण नंगड़ां और सचिन निवासी मलाहत के नाम शामिल हैं, जबकि पैरा फिटर के तीन पदों में कुठार कलां के योगेश कुमार, सुनील कुमार वार्ड नौ ऊना व अनिल कुमार लाल सिंगी को नौकरी का अवसर मिला है। वहीं, मल्टी पर्पज वर्कर के 11 पदों पर खानपुर गांव के योगेश कुमार, संतोषगढ़ के पंकज, रोहित ठाकुर अप्पर अरनियाला, अंकुश लाल सिंगी, कर्ण ठाकुर अप्पर अरनियाला, पंकज रायपुर सहोड़ां, अंश बाली वार्ड सात बसदैहड़ा, चांदनी वार्ड तीन ऊना, चंदन चौधरी वार्ड 10 बैहली ऊना, अमित कुमार संतोषगढ़ और प्रशांत कुमार बनगढ़ का चयन मल्टीपर्पस वर्कर के पद पर हुआ है। 

परिणाम घोषित कर दिया गया है। साक्षात्कार योग्यता एवं मेरिट के आधार पर ही पात्रों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर