मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उप-चुनाव 29 सितम्बर को

  मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उप-चुनाव 29 सितम्बर को



मंडी : मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उप-चुनाव 29 सितम्बर को करवाया जायेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, ;पंचायतद्ध  एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी । उन्होंने बताया कि बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत रियूर, बालीचौकी विकास खंड की खलवाहन तथा करसोग की ग्राम पंचायत तुमन में प्रधान पद के लिए, बालीचौकी विकास खंड की ग्राम पंचायत थट्टा, चौंतड़ा के गोलवां तथा धर्मपुर की ग्राम पंचायत चनौता में उप-प्रधान जबकि बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत सिध्याणी के वार्ड सदेहड़ा, बालीचौकी की ग्राम पंचायत जाला के वार्ड कासणा, ग्राम पंचायत टकोली के वार्ड टकोली, चौंतड़ा की ग्राम पंचायत द्रुब्बल के वार्ड बनौण, द्राहल पंचायत के वार्ड हड़ीद्रहल, ग्राम पंचायत खड़ीहार के वार्ड गडि़यारा, बड़यारा पंचायत के वार्ड खलेही, ग्राम पंचायत मैनभरोला के वार्ड भरोला, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत घरवासड़ा के वार्ड अनस्वाई, गोपालपुर की  ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के वार्ड गुलेला, रोपड़ी पंचायत के वार्ड नौण, ढलवाण पंचायत के वार्ड नवरोट, सुन्दरनगर की ग्राम पंचायत खलोैड़ के वार्ड खलौड़, सिराज की ग्राम पंचायत खलणी के वार्ड सराची तथा गोहर की ग्राम पंचायत भलहाड़ी के वार्ड भुराटा में वार्ड सदस्य के लिए यह उप-चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि उप-चुनाव के लिए 11,12 तथा 13 सितम्बर को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे। 16 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी जबकि 18 सितम्बर को सुबह 10 से सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिए जायेंगे। इसके तुरन्त बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जायेंगे। बताया कि 11 सितम्बर तक मतदान केंद्र की सूची प्रकाशित कर दी जायेगी। यदि आवश्यक हुआ तो 29 सितम्बर को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जायेगा। मतदान पूर्ण होने के पश्चात पंचायत मुख्यालय में मतगणना की जायेगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित