ओबड़ी मोहल्ले में अवरुद्ध हुए रास्ते को खोलने की मांग को लेकर लोगों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ओबड़ी मोहल्ले में अवरुद्ध हुए रास्ते को खोलने की मांग को लेकर लोगों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन




( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : नगर परिषद चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड के अंतर्गत ओबड़ी मोहल्ले में अवरुद्ध हुए रास्ते को खोलने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने आवाज बुलंद की है | इस मांग को लेकर लोगों ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान लोगों ने कहा कि मार्च महीने में ओबड़ी मोहल्ले में भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हुआ था। कई बार पार्षद सहित नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। जिसके कारण लोगों को रोजाना आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों सहित बुजुर्ग और महिलाएं भी गुजरते हैं। लिहाजा, मार्ग पर भूस्खलन होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मार्ग से मलबे को हटाया जाए ताकि कोई अनहोनी ना हो। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग