जीजीडीएसडी राजपुर कॉलेज के छात्रों ने जाने प्रबंधन के गुर

जीजीडीएसडी राजपुर कॉलेज के छात्रों ने जाने प्रबंधन के गुर

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर किया आयुष हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का दौरा




गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय के बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के तहत हिमाचल के कांगड़ा जिले में नगरोटा बगवां स्थित आयुष हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का दौरा किया। नगरोटा बगवां स्थित आयुष हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विद्यार्थियों ने लघु उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका के तहत कंपनी में होने वाले कार्यों की प्रक्रिया को समझा। कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर विपिन शर्मा ने विद्यार्थियों को कंपनी के इतिहास की जानकारी दी और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और उत्साह की प्रशंसा की।  महाविद्यालय के बीकॉम विभाग के प्राध्यापक यशविंदर सिंह और आईना के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कंपनी की गतिविधियों को जाना। कंपनी की हेड ऑफ क्वालिटी कंट्रोल उर्वशी मारिया ने विद्यार्थियों को ब्यूटी उत्पाद प्रोडक्शन की जानकारी देते हुए उन्हें ऑर्गेनिक पदार्थों की क्वालिटी टेस्ट की प्रक्रिया से रूबरू करवाया और कार्बनिक हर्बल अर्क, इथेनॉल प्रसंस्कृत अर्क, कार्बनिक जड़ी बूटी, हर्बल निर्माण, हर्बल सौंदर्य प्रसाधन, आयुर्वेदिक तेल और आवश्यक तेल, खाद्य पूरक की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कंपनी की प्रयोगशाला में एचपीएलसी, एचएसजीसी गैस क्रोमैटोग्राफी, फोटो-स्पेक्ट्रोमीटर जैसे नवीनतम उपकरणों की कार्यप्रणाली को भी समझा। फार्मास्यूटिकल विभाग में एच आर मैनेजर अमित कुमार ने ऑर्गेनिक दवाइयों की प्रोडक्शन क्वालिटी चेक और पैकेजिंग आदि के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी व नियम समझाए। कंपनी का नाम ,प्रमुख प्रोडक्ट संबंधित रिसर्च, व्यवसाय के लिए उपयुक्त परिसर, ब्रांड के नाम के लिए जीएसटी और ट्रेडमार्क पंजीकरण के लिए आवेदन आदि सभी महत्त्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने जानकारी देते हुए विदेशों में निर्यात के लिए कैसे कंपनी कार्य करती है ये जानकारी भी दी। 

महाविद्यालय के निदेशक व प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी देश के विकास में लघु उद्योगों की भूमिका हमेशा अहम होती है, औद्योगिक प्रशिक्षण और एक्सपोजर छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करता है और करियर के साथ साथ भविष्य में विद्यार्थियों के लिए सहायक होगा उन्होंने कहा कि  इस दौरे का मुख्य लक्ष्य छात्रों को कक्षा ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग