कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान

 कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान


ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। श्री दयाल 31 अगस्त को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को यह चेक उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल को सौंपा।

उपायुक्त जतिन लाल ने श्री दयाल की उदारता और इस नेक कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने सभी जिला वासियों से इस पहल में शामिल होने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की है।

बता दें, ऊना जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाना है। इसके तहत गरीब परिवारों की बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने भी प्रावधान किया गया है। वहीं इसमें बेटियों की शादी के लिए भी मदद का प्रावधान है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया