जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी

 जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी,


16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच- राम प्रकाश आरटीओ चंबा, 




जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि आरटीओ चंबा के तहत 16 व 27 सितंबर को वाहनों की फिटनेस जांच तथा 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आरएलए चंबा के तहत 18 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आरएलए भरमौर के तहत 26 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए चुवाड़ी के तहत 20 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए तीसा के तहत 25 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए सलूनी के तहत 19 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए बनीखेत के तहत 24 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। राम प्रकाश ने बताया कि सभी स्थानों पर निर्धारित तिथियों में शाम 4:00 बजे तक वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जारी किए गया  शेड्यूल आयुक्त परिवहन अथवा आरटीओ चंबा द्वारा  प्रशासनिक या अन्य कारणों से बदला जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित