जिला में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक अभियान : उपायुक्त

 जिला में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक अभियान : उपायुक्त


जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी एक महीने के भीतर जिले में नशे के खिलाफ निपटने के लिए विस्तृत अभियान के बारे में रोड़मैप बनाया जाएगा। इसके बाद जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।  

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में नशे की चपेट में युवा पीढ़ी धंसती जा रही है। इसके लिए जन सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। क्योंकि दिन-प्रतिदिन नशा हमारी युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर खंड में ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां पर नशे का कारोबार फलफुल रहा है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि जिले में पिछले 15 महीनों में 1000 से अधिक लोगों को नशे के कारोबार के चलते गिरफ्तार किया गया। जिले में करीब 600 मामले दर्ज किए । इसमें अधिकांश मामले चिट्टे से जुड़े हुए है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपियों की संपत्तियों को अटैच भी कर दिया है। चिट्टे के कारोबार में कई अहम प्रोफेशन से जुड़े लोगों की संल्पित्ता पाई गई है, जोकि काफी चिंतनीय विषय है। लेकिन आम जनता पुलिस को सूचना देने में परहेज करती है। अगर जनता पुलिस को सूचना मुहैया कराएगी तो तीव्र गति से नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा सकता है । पुलिस सूचना देने वाले की जानकारी को हमेशा गुप्त रखती है। उन्होंने कहा कि चिट्टे को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों पर निगरानी बढ़ानी चाहिए और उनका चिकित्सीय उपचार भी करवाना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस की सहायता से नशे के खिलाफ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान, पोस्त एवं भांग की फसल की अवैध खेती पर निगरानी और अंतर राज्यीय मामले की जांच की प्रगति की निगरानी करने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जिला के स्कूलों और कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर विचार-विर्मश किया गया। इसके अलावा नशीली दवाओं का पता लगाने के लिए उपकरणों की आवश्यकताओं का आकलन को लेकर चर्चा की गई। जिला में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण को लेकर रणनीति तैयार करने के बारे में निर्देश दिए गए। बैठक में एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के कार्यों की निगरानी एवं समीक्षा के लिए सरकारी स्तर पर गठित राज्य स्तरीय एनसीओआरडी समिति को कार्रवाई रिपोर्ट देने के बारे में चर्चा हुई। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित