पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

मंडी : पुलिस ने फतेहपुर में एक गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। उपमंडल की फतेहपुर पंचायत पर नाके के दौरान पुलिस ने धर्मपुर उपमंडल के तीन युवकों को 7.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।



 

पुलिस ने इन पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने फतेहपुर में एक गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इस दौरान उन्हें घुमारवीं की ओर से एक काले रंग की ऑल्टो कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो कार चालक भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूर पर पुलिस ने कार को रोक दिया।  

तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से सफेद रंग का चूर्ण बरामद किया गया, जो जांच में 7.73 ग्राम चिट्टा पाया गया। इस पर पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान राहुल उर्फ सब्बू (31) निवासी छपानू धर्मपुर, शशिपाल (30) निवासी जंगेल और अमित शर्मा (24) निवासी भरौरी धर्मपुर के रूप में हुई है। 

डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस