मणिमहेश यात्रा मार्ग पर उपायुक्त ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण,

 मणिमहेश यात्रा मार्ग पर उपायुक्त ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण, 

क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश, 


यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री - मुकेश रेपसवाल।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल ही में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को तुरंत मुरम्मत करने वारे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दुनाली में अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निर्मित लकड़ी के पुल को अधिक मजबूत व सुरक्षित बनाने तथा गुई नाला से लेकर डिबरी - तोष का गोठ दुनाली पुल तक के रास्ते में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त विभिन्न स्थानों को शीघ्र ठीक करने वारे भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में निरंतर बारिश हो रही है जिस कारण हड़सर से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग पर कुछ एक स्थानों पर रास्ते हल्के क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा कई स्थानों पर रास्तों में फिसलन उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर इन क्षतिग्रस्त स्थानों को जल्द लोक निर्माण विभाग के ठीक करवा कर सुरक्षित व मजबूत बनाया जाएगा ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में हड़सर से मणिमहेश तक लगभग 13 किलोमीटर का पैदल ट्रैक एक कठिन तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्र है जहां पर कई बार अचानक मौसम खराब हो जाता है। उन्होंने यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस दुर्गम यात्रा मार्ग में सफर के दौरान पूर्णतया सावधानी बरतें तथा यात्रा के लिए गर्म कपड़े, लाठी टॉर्च व अन्य न्यूनतम आवश्यक वस्तुएं अपने साथ रखें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमार कुलबीर सिंह राणा कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान के अलावा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विशाल चौधरी तथा जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश्वर सिंह भी मौजूद थे।

https://we.tl/t-HyEI0H7huG

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन