अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम देगा पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त व सस्ती दरों में लोन

अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम देगा पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त व सस्ती दरों में लोन


धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ब्याज मुक्त और सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि निगम की ‘शिक्षा ऋण योजना’ के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित युवाओं को 10वीं अथवा बारहवीं पास करने के बाद तकनीकी विषयों और व्यवसायों में पढ़ाई करने हेतु अधिकतम 75 हजार रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा 75 हजार रूपये से 1 लाख 50 हजार रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवाया जाता हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं छात्र/छात्राओं को लोन दिया जाता है जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। इस योजना में जेबीटी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, होटल प्रबंधन, एमबीए, एमएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीएड आदि डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्सेस के लिए ऋण देने की सुविधा है। ऋण की वसूली कोर्स पूर्ण होने के 2 वर्ष बाद अथवा नौकरी मिलने पर, जो भी पहले हो, शुरू हो जाती है। बकौल सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से भी शिक्षा ऋण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपये तक के शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाये जाते हैं। यह ऋण केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को दिए जाते हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो। यह शिक्षा ऋण 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है तथा महिला छात्राओं को ब्याज दर में 1 प्रतिशत की छूट है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के जो भी इच्छुक पात्र विद्यार्थी ‘शिक्षा ऋण योजना’ का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जिला प्रबन्धक हि. प्र. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर