एक पेड़ माँ के नाम विषय के तहत शुदारंग पंचायत में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ

 एक पेड़ माँ के नाम’ विषय के तहत शुदारंग पंचायत में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ

01 से 30 सितम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा पोषण माह





किन्नौर : 01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2024 तक देश व प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में आयोजित होने वाले पोषण माह के तहत आज जिला के कल्पा उपमण्डल की ग्राम पंचायत शुदारंग में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के 07वें संस्करण के तहत देश व प्रदेश सहित जिला किन्नौर में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला किन्नौर कार्यालय द्वारा पोषण माह का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित कर आम लोगों को सही पोषण बारे जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं के समाधान बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान से निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन जागरूकता शिविरों में जहां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी वहीं मुफ्त दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसका आज शुदारंग ग्राम पंचायत से शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास संरक्षण अधिकारी कल्पा सुभद्रा देवी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम