नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध कब्जों व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध कब्जों व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रशासन पिछले एक सप्ताह से पालमपुर बाजार में लोगों को अवैध कब्जे व अतिक्रमण को हटाने को लेकर चेतावनी दे रहा था, लेकिन जिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, उनके खिलाफ शनिवार को नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। निगम महापौर गोपाल नाग की अगुवाई में आयुक्त डॉ आशीष शर्मा सहित पार्षदों, विभागीय अधिकारियों व पुलिस टीम की कार्रवाई में सैनिक विश्राम गृह के निकट बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे ढाबा संचालक के अवैध कब्जे को जहां तोड़ा गया, वहीं अवैध कब्जा धारकों को भी चेतावनी दी गई। निगम प्रशासन की यह कार्रवाई सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर चलती रहेगी। यही नहीं, सड़क किनारे अपनी दुकानों के बाहर सड़क के साथ खाली जगह पर लगाई गई ग्रिलें और बोर्ड को भी हटाया जाएगा। 

निगम महापौर गोपाल नाग ने बताया कि बाजार में अवैध निर्माण व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण जाम आम हो गया है व राहगीर भी परेशान हैं। उन्होंने निगम क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा