पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में झगड़े के बाद पति-पत्नी दोनो ने फांसी लगा ली। मां ने वीभत्स दृश्य देखा तो चीख-पुकार कर आस-पास के लोगो को बुलाया।



पड़ोंसी तुरंत ही घर पहुंचे और तुरंत ही पति-पत्नी को हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया।

टीला जमालपुरा पुलिस ने कहा कि 29 साल का अजय टीला जमालपुरा में अपनी पत्नी दामिनी 4 साल के बेटे और 3 महीने की बेटी के साथ रहता था। उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। अजय मंडी में हम्माली करता था जबकि पत्नी दामिनी घर का काम करती थी। पिछले कुछ दिनों से अजय और दामिनी के बीच विवाद चल रहा था। गुरवार को भी उनके बीच जमकर बहस हुई थी। इस दौरान अजय की मां दूसरे कमरे में थी। थोड़ी देर बाद जब अजय के कमरे से आवाज आना बंद हुई तो मां कमरे के अंदर गई। इस दौरान उन्होंने अजय और दामिनी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। अंदर का वीभत्स दृश्य देखकर मां डर गई तथा उसने चीख पुकार कर पड़ोसियों को बुलाया।

हॉस्पिटल से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मां ने फांसी लगाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त