समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत सितम्बर माह से चलेगा जन जागरूकता अभियान

समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत सितम्बर माह से  चलेगा जन जागरूकता अभियान

अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में बोले एडीसी मंडी

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए आम जनमानस का जागरूक होना जरूरी



मंडी : एडीसी मंडी रोहित राठौर ने कहा है कि गांव स्तर पर सुरक्षित भवन निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए आम जनमानस का जागरूक होना बहुत जरूरी है। रोहित राठौर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंडी द्वारा सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति सितम्बर से चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब भवन निर्माण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस बात को समझे की किस लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी है। इसके लिए उसका जागरूक होना जरूरी है। बता दें कि डीडीएमए के ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत  लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाना है।  बैठक में जागरुकता अभियान की रूपरेखा को लेकर जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा करते हुए एडीसी ने अनेक  महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी दी जाएगी। अभियान को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेवारी जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को दी गई है। इसके लिए उन्होेंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को प्रचार की विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा अभियान के अर्न्तगत अक्तूबर माह में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। जहां पर प्रचार सामग्री भी आबंटित की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षित भवन निर्माण की लघु विडियो को भी प्रदर्शित की जाएगी।
उन्होंने नगर नियोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी उनके कार्यालय में भवन का नक्शा पास करने के लिए आए उन्हें  सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जरूर जागरूक करें। शिक्षा उपनिदेशक को भी उन्होंने निर्देश दिए की स्कूलों में सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि सुरक्षित भवन निर्माण के लिए भवन निर्माण कर रहे राज मिस्त्रियों का जागरूक होना भी जरूरी है। इसके लिए अभी तक 450 मिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
बैठक में नगर निगम आयुक्त एचएस राणा, जिला विकास अधिकारी जीसी पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, परियोजना अधिकारी टीसीपी लेखराम, उपनिदेशक शिक्षा विजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा एनजीओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को