हिमाचल के इतिहास में शायद दीक्षा कपूर ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

 हिमाचल के इतिहास में शायद दीक्षा कपूर ने स्थापित किया नया कीर्तिमान


, भारत सरकार के प्रतिष्ठित छ: विभागों की परीक्षा उत्तीर्ण कर रचा नया इतिहास, पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने घर जाकर दी बधाई .... पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रांम पंचायत आरठ झीकली के गाँव घिसनपट्ट की निवासी कुमारी दीक्षा सुपुत्री श्री धर्म चन्द एवं रैना कपूर ने भारत सरकार के अलग अलग छ: प्रतिष्ठित संस्थानों से परीक्षा उत्तीर्ण कर मां बाप का ही नहीं बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। यह विचार समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने दीक्षा के पिता श्री धर्म चन्द कपूर व माता श्रीमती रैना कपूर जी को बधाई देते हुए सांझा किये । पूर्व विधायक ने कहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोर से जमा दो , वी एस सी नर्सिंग ऋषिकेश व एम एस सी नर्सिंग की शिक्षा आई जी एस सी शिमला से ग्रहण करने के उपरान्त अव दीक्षा ने एक से बढ़कर एक भारत सरकार के प्रतिष्ठित छ: विभागों की अलग अलग परीक्षा उत्तीर्ण कर अव इनमें से एक विभाग का चयन करके उस विभाग की अधिकारी बनेगी। ऎसे में रोजगार की तलाश में अपना ठिकाना ढूंढ रहे असंख्य बेरोजगारों के लिए प्रेरणा एवं माडल बनी दीक्षा कपूर का वस इतना ही कहना है कि कोन कहता है फरियाद नहीं सुनता किसी की क्या कड़ी मेहनत भी जाती है बर्बाद किसी की ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया