राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

नई दिल्ली : राहुल के बेटे समित ऑलराउंडर हैं औ उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में जगह मिली है। भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे की भी अब टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। 



ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे पर आएगी और मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलेगी जिसके लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीमों का एलान किया। समित द्रविड़ को इसमें जगह मिली है। समित को वनडे और चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। ये मैच पुडुचेरी में 21, 23 और 26 सितंबर को खेले जाएंगे। वहीं दोनों टीमें दो चार दिवसीय मैच खेलेंगी। पहला मेच 30 सितंबर से शुरू होगा। वहीं दूसरा मैच सात अक्टूबर से शुरू होगा।

वनडे के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया गया है जिसमें मोहम्मद अमन को कप्तान बनाया गया है। वहीं चार दिवसीय मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है जिसकी कमान मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन को दी गई है। समित को इन दोनों टीमों में जगह मिली है।

समित कर्नाटक की टी20 लीग महाराजा टी20 ट्रॉफी का हिस्सा हैं। वह इस लीग में मैसूर वॉरियर्स की ओर से खेलते हैं। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले समित ने हाल ही में इस लीग की सात पारियों में 114 की स्ट्राइक रेट से कुल 82 रन बनाए थे। वह मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं, लेकिन इस लीग में उनकी गेंदबाजी का इस्तेमाल नहीं किया गया। उनकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर