इन्दु गोस्वामी ने त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के लिए 15 लाख व गजिवो के लिए मंजूर किये 10 लाख : प्रवीन कुमार

इन्दु गोस्वामी ने त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के लिए 15 लाख व गजिवो के लिए मंजूर किये  10 लाख : प्रवीन कुमार 




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

 पालमपुर : इन्दु गोस्वामी ने इन्साफ संस्था के आग्रह पर लाहला में प्रस्तावित त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के लिए 15 लाख व आदि हिमानी चामुण्डा के बीच मार्ग में "गजिवो" लगाने के लिए मंजूर किये  10 लाख : प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ..... आज समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के प्रतिनिधि संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार की मौजूदगी में राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री इन्दु गोस्वामी से उनके बैजनाथ स्थित आवास पर मिले । संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने सुश्री इन्दु गोस्वामी को अवगत करवाया कि संस्था ‌ने हल्के के जिन शूरवीर रण्बांकुरो ने मातृ भूमि की रक्षा करते करते सर्वोच्च बलिदान दिया है संस्था उनकी इस शहादत अर्थात बलिदान को हमेशा जिन्दा रखने के लिए कृत संकल्पित है । इसी कड़ी में संस्था के अथक प्रयासों से सौरभ वन विहार की तरह विन्द्रावन में विक्रम बतरा वन वाटिका अर्थात वन विहार के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार ने 4 करोड़ 10 रुपये स्वीकृत किये है । इसी तरह संस्था की अनुशंसा पर भारत वर्ष के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ जी की जन्म स्थली डाढ में प्रस्तावित वन वाटिका ( वन विहार ) के लिए निवर्तमान सांसद श्री किशन  कपूर जी ने 50 लाख मंजूर किये है। पूर्व विधायक ने इन्दु गोस्वामी को बताया कि इस बार संस्था ने अपना सातवाँ वन महोत्सव त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के नाम पर बाबा अनन्त राम परिसर में मनाया । इस तरह संस्था द्वारा शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन्दु गोस्वामी ने प्रस्तावित  त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के सौन्दर्य करण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किये । इसके अतिरिक्त संस्था के प्रतिनिधियों ने इन्दु गोस्वामी जी के यह भी ध्यानार्थ लाया कि संस्था ने स्थानीय पंचायत बडसर के सहयोग से शिखर पहाड़ी पर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ माता आदि हिमानी चामुण्डा को जाने बाले 10 किलोमीटर लम्बे पैदल रास्ते पर 100 सोलर लाईटें लगा दी है तथा 75 ओर सोलर लाईटों को लगाने के लिए उपायुक्त महोदय के कार्यालय में पैसा जमा करवा दिया है । परन्तु यहाँ मन्दिर तक इतने लम्बे रास्ते के बीच में अगर यात्रा करते समय बर्षा पड़ जाए तो एक भी बर्षा आश्रय नहीं है। श्रद्धालुओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इसके लिए इन्दु गोस्वामी ने "गजिवो" लगाने के लिए 10 लाख स्वीकृत किये ओर कहा अगर इसके परिणाम अच्छे रहे तो वह ओर धन राशि मुहैया करवाएगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर