गोलवां के बार्ड 4 के घर में हुई चोरी

गोलवां के बार्ड 4 के एक घर में हुई चोरी

पीतल के बर्तनों के साथ अन्य सामान भी चुराया




( फतेहपुर :  वलजीत ठाकुर )

राजा का तालाब (कांगड़ा) : उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गोलवां के बार्ड नम्बर 4 के निवासी विकास के घर में गुरुवार रात को चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार उक्त घर के लोग दिल्ली रहते हैं। ऐसे में घर पर कोई भी नहीं था। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने गुरुवार रात को घर में रखी लोहे की पेटी और एक लोहे के ही अन्य बॉक्स के तले को उखाड़कर सामान बिखेरकर रख  दिया। इस विषय में जानकारी देते हुए प्रभावित परिवार के रिश्तेदार वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें भी प्रभावित व्यक्ति के चचेरे भाई से चोरी की जानकारी मिली।

उन्होंने जिसकी सूचना ग्राम पँचायत प्रधान व पुलिस को दी । जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । वहीं पड़ोसियों ने बताया चोरी होने की जानकारी घर के लोगों को भी फोन पर दे दी गई है। फोन के माध्यम से पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घर पर स्वर्ण धातु से बनी कोई चीज नहीं रखी गई थी। जबकि नगदी भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि फोन से जैसी जानकारी मिली है। उससे लगता है कि चोरों ने पीतल के बर्तन और दूसरा अन्य कोई सामान उठाया हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया