कलियुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही बुजुर्ग मां बाप की कर दी पिटाई

 कलियुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही बुजुर्ग मां बाप की कर दी पिटाई





( शाहपुर : जनक  पटियाल )

शाहपुर : कलियुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही बुजुर्ग मां बाप की कर दी पिटाई। मामला पुलिस थाना शाहपुर के तहत पंचायत मनेई का है जहां एक बुजुर्ग मां बाप की उन्हीं के  बेटे द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक  पिछले कल बुजुर्ग पिता ने मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी व्यथा सुनाई है। स्थानीय निवासी चतर सिंह ने बताया कि मेरे दो बेटे है व पत्नी कुछ महीनों से बीमारी की हालत में बिस्तर पर है। पिछले कल मेरे बड़े बेटे ने शराब के नशे में मुझे और मेरी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप की बजह से मैं बच पाया। फिर मौके पर पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। प्रधान ने पुलिस को बुलाया व मौके पर पुलिस ने पहुँच कर उसको समझाया ओर चली गई। फिर पुलिस के जाने के बाद फिर से वह घर आया और मुझे पीटा व मेरी पत्नी की आंख फोड़ डाली। दोबारा फिर से पुलिस को बुलाया जब पुलिस पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गांव के एक ठेकेदार द्वारा  बेटे पर जमीन बेचने का दबाब बनाया जा रहा है। ठेकेदार के पास ये काम करता है। उसी के चक्कर में  मेरा बेटा मुझे  जमीन बेचने को बोल रहा  जब मैंने नहीं मानी तो रोज हमारी पिटाई कर रहा है। उ  उन्होंने  बताया कि हम डर डर के जीने को मजबूर हैं। हमेशा डर सताता रहता है कि शराब के नशे में हमें मार न डाले। इस बारे में ठेकेदार से बात चीत की गई तो उन्होंने बताया कि कर सिंह का बेटा मेरे पास एक महीने से काम कर रहा है। वह इससे पहले भी मारपीट करता था। जिसकी कई बार उसके  पिता द्वारा शिकायत दर्ज हो चुकी है। उन्होंने  बताया कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम