प्रदेश मिडिया जगत ने खोया अनमोल रत्न : कुलदीप पठानियां

 प्रदेश मिडिया जगत ने खोया अनमोल रत्न : कुलदीप पठानियां।






( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने हिन्दुस्तान टाईम्स के ब्यूरो चीफ गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन  पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक सन्देश में श पठानियां ने कहा कि गौरव बिष्ट का जाना मिडिया जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि गौरव बिष्ट निर्भिक तथा बेबाक पत्रकार थे। गम्भीर से गम्भीर विषयों को उठाने से वे गुरेज नहीं  करते थे। उनकी समाचार लेखन कला अभूतपूर्व थी। कुलदीप पठानियां ने कहा कि गौरव बिष्ट ने सदैव साकारात्मक पत्रकारिता की तथा समाज व जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने में हमेशा अपनी महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई थी।

कुलदीप पठानियां ने गौरव बिष्ट के निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा संयुक्त  निदेशक विधान सभा  हरदयाल भारद्वाज ने भी गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा