बच्चों के भविष्य को स्वस्थ सशक्त बनाने के लिए पौषाहार जरूरी : डीसी

बच्चों के भविष्य को स्वस्थ-सशक्त बनाने के लिए पौषाहार जरूरी : डीसी      

कुपोषण को दूर भगाने के लिए महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली  

धर्मशाला में  एक पेड़ माॅं के नाम अभियान का किया शुभारंभ



धर्मशाला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। शनिवार को आईसीडीएस कार्यालय परिसर में पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 1 से 30 सितम्बर, 2024 तक कांगड़ा जिला में चलने वाले इस अभियान के तहत बच्चों के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने लिए पौषाहार की जरूरत को लेकर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इस के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन के माध्यम से मिशन भरपूर अभियान भी चलाया गया है जिसके तहत कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में पौष्टिक आहार दिया जाता है ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके इसकी नियमित तौर पर माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।  इससे पहले डीपीओ अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पौषण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 4226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण अभियान संचालित किया जाएगा इस अभियान के तहत अन्नप्राशन दिवस, गोद भराई,गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, समुदाय आधारित दिवस भी आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभाग की ओर से तीन रंग हिमाचली व्यंजन के विषय पर सोशन मीडिया पर एक कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में जिले में एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष स्तनपान और पूरक आहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
एक पेड़ माॅं के नाम अभियान का किया शुभारंभ
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आईसीडीएस कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पौषाहार किट्स भी वितरित कीं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने काह कि पोषाहार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है तथा सभी नागरिकों को पौधारोपण तथा उनकी उचित देखभाल के लिए आगे आना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार