करंट लगने से युवक की हुई मौत

नंगल : नंगल में एक युवक की हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। और लकड़ी की सीढ़ी उस पर गिरी हुई थी। इसके साथ ही तार काटने वाला कटर भी वहीं पड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। 



मृतक की पहचान बीबीएमबी कॉलोनी जी ब्लाॅक के रवि कुमार के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नंगल के आयकर विभाग के दफ्तर के पीछे जेड ब्लाॅक के निकट की बिजली सप्लाई बंद होने को मिली शिकायतों के आधार पर जब बीबीएमबी इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी बिजली लाइन की जांच करने के लिए आए तो जेड ब्लॉक के निकट बिजली की मेन लाइन की कई तारें कटी हुई पाईं।

वहीं, एक युवक जमीन पर गिरा हुआ था और लकड़ी की सीढ़ी उस पर गिरी हुई थी। इसके साथ ही तार काटने वाला कटर भी वहीं पड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।  

विभाग के एसडीओ राजेश कुमार व बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता हुसनलाल कंबोज ने शंका व्यक्त की है कि हो सकता है उक्त युवक तार चुराने का प्रयास कर रहा हो और करंट की चपेट में आ गया हो। उन्होंने काफी कॉपर की तार चोरी होने की पुष्टि भी की। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार ने कहा कि मृतक के भाई सुनील कुमार ने कहा कि उसके भाई की मौत बिजली की तारों से छेड़छाड़ करते हुई है, इसलिए 194 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा