महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, मामला प्रेम संबंध का

महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, मामला प्रेम संबंध का

लाश को घर के अंदर गड्डे में गाड़ कर ऊपर से बनाया टॉयलेट, महिला ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और जीजा संग करने लगी मजे, परन्तु पाप कभी ना कभी सामने आ ही जाता। 

यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से निकल कर सामने आया है जानकारी के अनुसार, 37 साल की परम देवी नामक महिला सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में अपने पति अरविंद के साथ रहती थी। उसके अपने जीजा धनपाल के साथ अवैध संबंध थे। ये बात एक दिन उसके पति को पता चल गई तो वह दोनों के मिलने जुलने पर रोक टोक करने लगा। ऐसे में परम देवी और उसके जीजा धनपाल ने मिलकर अरविंद की गर्दन काट दी और बाद में लाश को घर में ही गटर के लिए खोदे गए गड्डे में दफना दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पति अरविंद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर पुलिस अरविंद को तलाश करती रही और इधर परम देवी अब अपने घर में ही जीजा के साथ रंगरेलियां मनाती रही।  

यूं खुला हत्या का राज

तो वहीं राजस्थान के सल्लापोट थाना क्षेत्र में पुलिस को एक सुनील नामक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने सज्जनगढ़ क्षेत्र में रहने वाली उसकी बुआ परम को बुलाया था, उसके साथ जीजा धनपाल भी आया था। जब वह थाने पहुंची तो एक पुलिसवाले को अचानक याद आया कि इस महिला ने तो कुछ दिनों पहले अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो परम ने रोते रोते बताया कि उसने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति अरंविद को मार दिया है। अब पुलिस टॉयलेट को तोड़कर अरविंद की लाश को बाहर निकालने की तैयारी में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने परम और उसके जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन अब पुलिस टॉयलेट तोड़कर मृतक अरविंद की लाश को निकालने की तैयारी में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार