जिस ड्रोन की जयराम ठाकुर ने की बात, सदन में रहा हंगामा, वो शिमला जल प्रबंधन बोर्ड का निकला

 जिस ड्रोन की जयराम ठाकुर ने की बात, सदन में रहा हंगामा, वो शिमला जल प्रबंधन बोर्ड का निकला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि एसपी शिमला और सरकार उनके घर पर ड्रोन के जरिए नजर रखवा रही है। अब ये ड्रोन किसका है इसका खुलासा हो गया है।




( शिमला : गायत्री गर्ग )

प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को जिस ड्रोन को लेकर हंगामा हुआ वह दरअसल पेयजल कंपनी का है। शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने की योजना के तहत इन दिनों ड्रोन से घर-घर का सर्वे चल रहा है। विधानसभा में यह मामला उठने के बाद शुक्रवार को कंपनी ने इस बारे में स्थिति भी स्पष्ट की है। खास बात यह है कि साल 2022 में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने ही शिमला के रिज मैदान पर इस योजना के पहले चरण की आधारशिला रखी थी।

पेयजल कंपनी ने इसी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण यानी शिमला में पेयजल आपूर्ति देने से जुड़े 872 करोड़ के प्रोजेक्ट का जिम्मा स्वेज इंडिया कंपनी को दिया है। यही कंपनी हर वार्ड में ड्रोन से सर्वे कर रही है। बाकायदा जिला प्रशासन से 5 सितंबर तक इस बारे में मंजूरी ली है। कंपनी का कहना है कि शहर में 24 घंटे पेयजल योजना लागू करने से पहले हर भवन की ड्रोन मैपिंग जरूरी है। ड्रोन से तस्वीर लेने के अलावा घर-घर जाकर हर उपभोक्ता का पेयजल खपत का रिकॉर्ड भी लिया जा रहा है। शहर के कई वार्ड में यह सर्वे पूरा हो चुका है। जो वार्ड बचे हैं उनका सर्वेक्षण जल्द पूरा किया जाएगा। अक्तूबर तक इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ