क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 19 सितम्बर को

 क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 19 सितम्बर को



मंडी : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 19 सितम्बर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी के कार्यालय में सुबह 10 बजे निर्धारित की गई है। यह जानकारी  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंडी नरेन्द्र ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि मंडी जिला के सभी वाहन मालिक/व्यक्ति अपने आवेदन पत्र अपेक्षित दस्तावेजों सहित 6 सितम्बर तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर दें, इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर बैठक में विचार नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन वाहन मालिकों ने अपने आवेदन पत्र कार्यालय में लंबित मामलों से संबंधित पहले ही जमा करवाए हैं, उनको पुनः आवेदन पत्र देने की जरूरत नहीं है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने यह भी सूचित किया है कि बस परमिट व अन्य परमिटों के स्थानांतरण से संबंधित मामलों में क्रेता व विक्रेता का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष हाजिर होना अनिवार्य है।
उन्होंने नए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस परमिटों के आवेदकों को सूचित किया है कि वह 19 सितंबर, 2024 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी के कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल हों। उन्होंने बताया कि बैठक में नए प्रकाशित स्टेज  कैरिज  बस परमिटों के लिए ड्रॉ-ऑफ-लॉट्स के दौरान आवेदक या उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति यदि उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवेदन ड्रॉ-ऑफ-लॉट्स में शामिल किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार