संदेश

लाहौल-स्पीती लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

DC लाहौल ने बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता को किया सस्पेंड,बिना सूचना के छुट्टी जाने पर

चित्र
DC लाहौल ने बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता को किया सस्पेंड,बिना सूचना के छुट्टी जाने पर  लाहौल में लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे अधिकारी मनाली में बैठा था डेरा जमाकर,डीसी लाहौल की शिकायत के बाद हुई कारवाई  विजय ठाकुर/लाहौल-स्पीति जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड किया गया है । बिजली बोर्ड का मुख्य अधिकारी बिना किसी सूचना के पिछले 30 दिनों से अवकाश पर थे । बिना सूचना छुट्टी जाने और ड्यूटी में कोताही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है । बिजली बोर्ड ने पत्र संख्या एसईसीटीटी/वीएंडआई/8-3012/2025-935-46 के तहत अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ठाकुर को आदेश न मानने और महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।   जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बरसात के दौरान भारी आपदा में लाहौल जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिन-रात राहत कार्य किया जा रहा है । लेकिन बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता के बिना सूचना दिए लाहौल स्पीति में पिछले काफी समय से बिजली संबंधित दिक्कतों का सामना लोगों क...

शिंकुला दर्रा और जांस्कर-समदो में ताजा बर्फबारी, ठंड बढ़ी

चित्र
  शिंकुला दर्रा और जांस्कर-समदो में ताजा बर्फबारी, ठंड बढ़ी लाहौल। मौसम के करवट बदलते ही लाहौल-स्पीति और जांस्कर की ऊंची चोटियों पर मौसम ने अचानक रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शिंकुला दर्रा समेत जांस्कर और समदो क्षेत्र में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लाहौल-स्पीति और जांस्कर क्षेत्र में मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

लाहौल: भारी बारिश से सिस्सू मार्ग बाधित, थोरंग नाला पर सड़क पूरी तरह बंद, कई वाहन फंसे

चित्र
  लाहौल: भारी बारिश से सिस्सू मार्ग बाधित, थोरंग नाला पर सड़क पूरी तरह बंद, कई वाहन फंसे लाहौल-स्पीती हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, सिस्सू के रास्ते में थोरंग नाला पर भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। सड़क पर काम जारी, लेकिन यातायात ठप स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने तुरंत राहत और बहाली का कार्य शुरू किया है। लगभग 15–20 कर्मचारी मलबा हटाने और सड़क को खोलने में जुटे हैं। हालांकि अभी तक उस स्थान पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाई है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लगभग 8–10 ट्रक घटनास्थल पर फंसे हुए हैं। हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है, लेकिन हल्के मोटर वाहन (LMV) को गाँव की सड़क से डायवर्ट किया गया है। यह सड़क इको कैंप (गोंधला) के पास NH-03 को जोड़ती है। इससे छोटे वाहन आंशिक रूप से अपनी यात्रा पूरी कर पा रहे हैं। स्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: