पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो मजदूरों की मौत; ठेकेदार समेत दो लापता
सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार समेत दो लापता सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री ठेकेदार समेत दो मजदूर लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे मलबे में दबे हो सकते हैं। 3 किलोमीटर दूर तक गूंजा धमाका हादसा गांव नया कुंडा में मुख्य सड़क किनारे स्थित एक परिसर में हुआ। यह जमीन मुरसलिन (पुत्र इमामुद्दीन) की है, जिसे गाजियाबाद निवासी हसन (पुत्र नौशेर अली) ने किराये पर लेकर पटाखा फैक्ट्री बना रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों और गांव प्रधान सनव्वर के अनुसार, आगामी दिवाली त्योहार को देखते हुए फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार शाम अचानक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल उठा: धमाके की आवाज 2 से 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मुख्य सड़क से गुजर रहे वाहनों और आसपास के मकानों में तेज झटके महसूस किए गए। विस्फोट इतना भयानक था कि दो मजदूरों के शरीर...