ज्वाली के घेली में मां-बेटी मौत मामला, जांच में मिले नए सुराग, एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार,एक हस्तलिखित पत्र

घेली मां-बेटी मौत मामला: जांच में मिले नए सुराग, एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार

थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम घेली में दो महिलाओं की मृत्यु के प्रकरण में अद्यतन स्थिति।

दिनांक: 04 जुलाई, 2026

स्थान: नूरपुर

थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम घेली में दिनांक 03.07.2026 को शकुंतला देवी एवं उनकी पुत्री प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा गहन एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच की वर्तमान स्थिति का विवरण निम्नवत है:

1. घटनास्थल का निरीक्षण:

आज पुलिस दल द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का पुनः बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके से कोई विषैला पदार्थ, रासायनिक रसायन या संदिग्ध दवा की शीशी बरामद नहीं हुई है। एसडीपीओ जवाली ने स्वयं मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का सत्यापन किया है।

2. साक्ष्यों का संकलन:

जांच के दौरान एक गवाह द्वारा उपलब्ध कराए गए महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यों को पुलिस ने नियमानुसार 'जब्ती मेमो' के माध्यम से अपने कब्जे में ले लिया है। इन साक्ष्यों में निम्नलिखित वस्तुएं शामिल हैं:

एक हस्तलिखित पत्र।

मृतका की हस्तलिपि वाली नोटबुक।

एक मोबाइल फोन।

अन्य प्रासंगिक भौतिक सामग्री।

3. वैज्ञानिक जांच:

मृतकों का पोस्टमार्टम एवं विसरा (Viscera) सुरक्षित रख लिया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन, हस्तलिखित दस्तावेजों एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों को वैज्ञानिक विश्लेषण एवं विशेषज्ञ राय हेतु आरएफएसएल (RFSL) धर्मशाला भेजा जा रहा है ताकि वैज्ञानिक आधार पर मृत्यु के कारणों का स्पष्टीकरण हो सके।

4. कानूनी कार्यवाही:

वर्तमान में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य मामले की तह तक पहुंचना है। जैसे ही फोरेंसिक रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य प्राप्त होंगे, साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अपील:

पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर