कंवर दुर्गा चन्द कॉलेज जयसिंहपुर के होनहारों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय स्तर पर चमके छात्र

कंवर दुर्गा चन्द कॉलेज जयसिंहपुर के होनहारों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय स्तर पर चमके छात्र


कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के B.Sc. के छात्र प्रिंस कुमार निवासी बागकुलजाँ ने IIT Bombay, IISc Bangluru और 6 अन्य IITs द्वारा आयोजित IIT JAM (M.Sc Mathematics Entrance Exam) प्रवेश परीक्षा में स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका हाल ही में NIT Agartala में M.Sc.( गणित) में पढ़ाई करने के लिए चयन हुआ है।


साथ ही महाविद्यालय के एक और B.Sc. के छात्र कार्तिक कुमार निवासी कोसरी  

ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा आयोजित M.Sc प्रवेश परीक्षा में स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

उनका हाल ही में HPURC धर्मशाला में M.Sc. (गणित) की पढ़ाई करने के लिए चयन हुआ।


इसके अलावा महाविद्यालय की छात्राएं भी छात्रों से कम नहीं हैं, हाल ही में B.Sc कर चुकी छात्रा सानिया निवासी हलेड का भी HP Technical University के तहत आने वाले डिग्री कॉलेज धर्मशाला में MBA की पढ़ाई पूरी करने के लिए चयन हुआ है।


छात्रों ने इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन तथा महाविद्यालय के शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया है।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी ने छात्रों और विज्ञान एवं गणित संकाय के शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


महाविद्यालय परिवार ने सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


प्राचार्य

प्रो. अरुण चंद्र 

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर