पुलिस थाना इंदौरा द्वारा बिहार के रहने वाले गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 पुलिस थाना इंदौरा द्वारा बिहार के रहने वाले गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मार्ग भूले 16 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को इंदौरा क्षेत्र की एक स्थानीय महिला को इंदौरा बस अड्डे के समीप एक नाबालिग बालक रोता हुआ मिला। महिला द्वारा इस संबंध में सोमवार (27 जुलाई) को पुलिस थाना इंदौरा में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक से प्राथमिक जानकारी जुटाई जिससे ज्ञात हुआ कि बालक बिहार का रहने वाला है और भूलवश ट्रेन में बैठकर पठानकोट तथा वहां से बस द्वारा इंदौरा पहुंच गया था।थाना इंदौरा पुलिस द्वारा तुरंत संबंधित पुलिस थाना बेहरा (जिला दरभंगा, बिहार) से संपर्क साधकर बालक के परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर मंगलवार को बालक के परिजन पुलिस थाना इंदौरा पहुंचे।पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाही एवं पहचान की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी सी वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट मे दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार