चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को ₹5100 का इनाम, डहणू ग्रामसभा के ऐतिहासिक फैसले

 चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को ₹5100 का इनाम, डहणू ग्रामसभा के ऐतिहासिक फैसले



अजय सूर्या रिवालसर: नशे के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत बनाने और सामाजिक सुधारों की दिशा में डहणू ग्राम पंचायत की ग्रामसभा में कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पंचायत ने निर्णय लिया है कि चिट्टा तस्करों की सूचना देकर उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5100 का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए भी अहम फैसले लिए गए। ग्रामसभा ने तय किया कि खुशी के आयोजनों में ट्रांसजेंडर समुदाय को दिए जाने वाले नेग की अधिकतम राशि ₹1100 होगी, ताकि मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके।

इसके साथ ही ग्रामसभा ने श्मशान घाट में प्रचलित कफन (चोली) चढ़ाने की परंपरा समाप्त करने का निर्णय लिया। पंचायत का मानना है कि हजारों रुपये मूल्य का कपड़ा जलाने के बजाय वही राशि मृतक के जरूरतमंद परिजनों की आर्थिक सहायता के रूप में देना अधिक मानवीय और उपयोगी होगा।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी अप्रवासी लोगों और फेरीवालों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है। पंचायत की अनुमति के बिना क्षेत्र में घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा।

ग्रामसभा में लोक निर्माण विभाग की सड़कों, पेयजल योजनाओं तथा विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई और ग्रामीणों को उनकी प्रगति की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि ग्रामवासियों ने डहणू पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामसभा के इन निर्णयों से नशामुक्ति, सामाजिक सुधार और पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार