सिविल अस्पताल फतेहपुर में दाखिल कैदी फरार, पुलिस व स्थानीय लोग तलाश में जुटे

 सिविल अस्पताल फतेहपुर में दाखिल कैदी फरार, पुलिस व स्थानीय लोग तलाश में जुटे



 सिविल अस्पताल फतेहपुर में उपचार के लिए दाखिल एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार कैदी पुलिस रिमांड पर चल रहा था और उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर में दाखिल था। इसी दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं, कैदी की तलाश में स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर सहित आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है।

फिलहाल कैदी किस तरह अस्पताल से फरार हुआ और उसकी तलाश में पुलिस को क्या सुराग मिले हैं, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

वहीं फतेहपुर पंचायत प्रधान करनेल सिंह ने बताया उक्त जानकारी बिल्कुल सच्ची है कैदी कुटवासी पंचायत का है जोकि चोरी के मामले में पकड़ा गया था व पुलिस रिमांड पर चल रहा था,

वताया किसी बीमारी के चलते उसे हस्पताल में दाखिल करवाया गया था.

जहां से वह शौच जाने के बहाने खिड़की से कूद कर भाग गया है.

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कैदी कि जैसी भी जानकारी मिलती है तुरंत पुलिस व स्थानीय पंचायत को सूचित करें

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित