प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मीडिया से नूरपुर मे भेंट वार्ता

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मीडिया से  नूरपुर मे भेंट वार्ता   



   नूरपुर : विनय महाजन /              

                  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने एक भेंट वार्ता में मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी आवाज उठा रहे थे, उनके साथ लाठीचार्ज किया गया काफी निंदनीय है lलोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला कि केंद्र सरकार की ना तो नीयत ठीक है ना नजर ठीक है इनका एक ही मकसद है देश मे लोगों को गुमराह करनाl  उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।विनय कुमार ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में अब तक करीब 150 पेपर लीक होने का इतिहास रचा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।आज देश का युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। पेपर लीक के कारण मेहनत करने वाले लाखों युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा है। केंद्र सरकार के कार्यकाल में करीब 150 पेपर लीक होने का इतिहास बना है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस मामले में प्रदेश में भाजपा की खामोशी पर भी जनता जताई l इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंबा जिला में मिंजर मेला के लिए रवाना हो गए l                     इस अवसर पर  नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष नीति महाजन व  उपाध्यक्ष सोनिया सोगा

सहित कांग्रेस समर्थित नगर पार्षद  व पूर्व नगर पार्षद  गौरव महाजन व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट