छात्र संघ चुनाव बहाल करे सरकार, एबीवीपी ने जिले में आंदोलन का किया एलान

छात्र संघ चुनाव बहाल करे सरकार, एबीवीपी ने जिले में आंदोलन का किया एलान


मंडी : अजय सूर्या /

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश में अगस्त 2026 में चरणबद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगा जिसको लेकर एबीवीपी इकाई मंडी ने प्रेस को संबोधित करते यह जानकारी दी । एबीवीपी जिला सयोंजक करण धामी ने बताया कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने में सरकारें लगातार विफल रही हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि और विद्यार्थियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है।कर्ण धामी ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में 31 जुलाई को कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 3 अगस्त को उपायुक्तों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर छात्र हितों से जुड़ी मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एबीवीपी प्रदर्शन करेगी। वहीं, 6 और 7 अगस्त को हस्ताक्षर अभियान और छात्र रैलियां आयोजित की जाएंगी। 12 और 13 अगस्त को सांकेतिक भूख हड़ताल तथा 14 से 17 अगस्त तक जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में