संदेश

‌‌‌ चम्बा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में हुई पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है।

चित्र
  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में हुई पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है। चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जिला मुख्यालय चम्बा में भी व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार 12 बजे तक बंद रखा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की अगुवाई में आक्रोश रैली भी निकाली गई। आक्रोश रैली में पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। यह रैली मुख्य चौक से आरंभ होकर पूरे बाजार का चक्कर लगाने के बाद मुख्य चौक पर पहुंचकर ही संपन्न हुई, जहां पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया। दोपहर 12 बजे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट है। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को जरूर देना चाहिए। यह आतंकियों की कायराना हरकत है। यदि आतंकियों में साहस होता तो भारतीय सेना के सामने आते। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू होना ही घातक हो जाए, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है। आतंकियों ने पीड़ि...

ईद उलफितर का त्योहार चम्बा जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

चित्र
ईद उलफितर का त्योहार चम्बा  जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया चम्बा(जितेंद्र खन्ना):-  आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद उलफितर का त्योहार चम्बा  जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  इस उपलक्ष पर चम्बा के चौगान नंबर 5 में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उलफितर की नमाज अदा की तथा एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी।   इस मौके पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर इस त्यौहार को खुशियों से मनाया। नमाज अदा  करने के पूर्व जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने उपस्थित जमात को ईद उलफितर के महत्व के बारे में बताया तथा आपसी भाईचारे के साथ जीवन यापन करने का आह्वान किया।  इस अवसर पर छोटे-छोटेबच्चों ने भी भाग लिया। वह आकर्षक पोशाकों में सुसज्जित होकर नमाज अदा करने पहुंचे थे। गौर हो कि ईद का पर्व पूरी दुनिया में भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। पूरे 1 महीने में रोजा की भूख और प्यास के अद्भुत एहसास के बाद यह खाने खिलाने का दिन होता है। बच्चे बूढ़े तथा जवान सभी नए-नएकपड़ों से सजे एक दूसरे से गले मिल ईद की पाक मुबारक बाद देते दिखाई देते। ...

मशहूर कबड्डी प्लेयर चंपा ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर हूआ भव्य स्वागत

चित्र
मशहूर कबड्डी प्लेयर चंपा ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर  हूआ भव्य स्वागत  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी जिला चम्बा के उपमंडल चुराह की बघेईगढ़ पंचायत की चंपा ठाकुर का आज चम्बा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कबड्डी एसोसिएशन चम्बा सहित स्थानीय लोगों ने भरमौर चौक में फूल मालाओं से चंपा का स्वागत किया। इसके उपरांत भरमौर चौक से चम्बा शहर तक धूमधाम से स्वागत रैली भी निकाली गई। कबड्डी एसोसिएशन द्वारा लोक निर्माण विभाग चम्बा के परिधि गृह में आयोजित सादे समारोह में चंपा ठाकुर को शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से धूल चटाई है। इस टीम की चंपा ठाकुर भी हिस्सा रही। चंपा ठाकुर इससे पहले जूनियर प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। यह चंपा ठाकुर का तीसरा स्वर्ण पदक है। वहीं चंपा ने राष्ट...

प्रधानमंत्री के नये 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

चित्र
 प्रधानमंत्री  के नये 15 सूत्रीय  कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय  समिति की बैठक आयोजित अल्पसंख्यकों के सामाजिक  व आर्थिक  उत्थान के लिए अधिकारी रखना  विशेष प्राथमिकता चंबा:   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग  से संबंधित लोगों के सामाजिक  व आर्थिक  उत्थान के लिए  विभागीय अधिकारी विशेष प्राथमिकता तय कर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ  निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं ।  वह आज प्रधानमंत्री  नये 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय   समिति की उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।  उपायुक्त ने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों  को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ  सुनिश्चित बनाने के लिए  उच्च शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल स्तर पर योजनाओं  की जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा ।   ज़िला के विभिन्न  विद्यालयों   में उर्दू शिक्षकों  की उपलब...

अमित शाह को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.... नीरज नैयर

अमित शाह को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.... नीरज नैयर  चम्बा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय चम्बा में मंगलवार को जमकर हमला बोला। सदर विधायक नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्याकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि ये डॉ. अंबेडकर का ही नहीं बल्कि इस देश के संविधान का भी घोर अपमान है। इसके लिए अमित शाह को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यदि वो माफी नहीं मांगते तो उन्हें अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। विधायक ने य़ह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के अंदर जाने से रोकना लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है, जिसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता। जनता ने अब भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा देख लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर संविधान के रचयिता बाबा साहब का जिस तरह से अपमान किया है, वह कभी सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही संविधान व सांप्रदायिक एकता की विरोधी रही है। नेत...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: