जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में हुई पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है।

 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में हुई पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है।


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /
लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जिला मुख्यालय चम्बा में भी व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार 12 बजे तक बंद रखा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की अगुवाई में आक्रोश रैली भी निकाली गई। आक्रोश रैली में पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। यह रैली मुख्य चौक से आरंभ होकर पूरे बाजार का चक्कर लगाने के बाद मुख्य चौक पर पहुंचकर ही संपन्न हुई, जहां पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया। दोपहर 12 बजे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट है। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को जरूर देना चाहिए। यह आतंकियों की कायराना हरकत है। यदि आतंकियों में साहस होता तो भारतीय सेना के सामने आते। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू होना ही घातक हो जाए, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है। आतंकियों ने पीड़ितों से न जाति पूछी, न भाषा, उन्होंने सिर्फ यह पूछा कि क्या वे हिंदू हैं और फिर गोली मार दी। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया। इस मौके पर विधायक डीएस ठाकुर, डॉ. जनकराज, पूर्व विधायक पवन नैय्यर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राज सिंह ठाकुर व जय सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़