जयसिंहपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का शानदार मार्च पास्ट अभ्यास
जयसिंहपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का शानदार मार्च पास्ट अभ्यास
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 07/03/26 को राष्ट्रीय कैडेट कोर 5HP -NCC( एनसीसी बटालियन धर्मशाला के अधीन संचालित ) CO col. JKS Joshp के नेतृत्व में अनुशासन और क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मार्च पास्ट गतिविधि का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रशिक्षक ( CHM) प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मार्च पास्ट के दौरान कैडेट्स ने पूरे अनुशासन एकरूपता और उत्साह के साथ कदमताल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने कैडेट्स को ड्रिल की बारीकियों, सही कदमताल , सलामी देने की विधि तथा टीम की भावनाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फिल्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट की भी विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि एनसीसी की गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। मार्च पास्ट के अभ्यास से कैडेट्स में शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ सामूहिक कार्य करने की भावना भी मजबूत होती है।
प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक ने कैडेट्स को नियमित अभ्यास करने और भविष्य में होने वाली परेड एवं अन्य एनसीसी गतिविधियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें