ड्यूटी के दौरान वन रक्षक पर हमला, वन विभाग ने की कड़ी निंदा

 ड्यूटी के दौरान वन रक्षक पर हमला, वन विभाग ने की कड़ी निंदा


रोहड़ू वन मंडल के अंतर्गत टिक्कर बीट में तैनात वन रक्षक रोहित नैंटा पर ड्यूटी के दौरान हुए हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह मामला 4 मार्च को करीब रात 10 बजे का बताया जा रहा है, जब वन रक्षक जंगलों और वन संसाधनों की सुरक्षा के लिए अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे।


रोहड़ू वन मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वन कर्मचारियों पर इस प्रकार का हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को डराने-धमकाने या उन पर हमला करने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।


वन विभाग ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगलों की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग