आईटीआई स्कूल नूरपुर में अजय महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप मे आज कार्यक्रम की शिरकत की
आईटीआई स्कूल नूरपुर में अजय महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप मे आज कार्यक्रम की शिरकत की
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आईटीआई नूरपुर में आज " नल जल मित्रा प्रशिक्षण" का प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की शिरकत पूर्व विधायक अजय महाजन ने द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में की गईं l आईटीआई स्कूल के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गयाl इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया l जिन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कुछ समय पहले विभिन्न पदों पर रखे गए युवाओं को जिसमें पंप ऑपरेटर, फिटर,जल रक्षक पदों पर रखा था उन्हें आईटीआई नूरपुर में स्किल इंडिया के तहत करीब 65 दिनों की ट्रेनिंग दी गई है जिसमें 43 दिनों की आईटीआई में ट्रेनिंग दी गई जबकि 22 दिनों की ट्रेनिंगफील्ड में दी गई। उन्होंने कहा कि यह युवा अब बेहतर ट्रैक से अपना कार्य करेंगे जिसका लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी का आभार व्यक्त करते है। महाजन ने कहा कि आईआईटी नूरपुर में यह 65 दिनों की ट्रेनिंग में डिविजन शाहपुर,नूरपुर तथा फतेहपुर से युवाओं ने प्रशिक्षण लिया है जोकि प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा आयोजित हुआ है।
इस समारोह के बाद मुख्य अतिथि अजय महाजन ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर संदेश डढवाल,पप्पू मन्हास,संदीप पंजोलिया व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में काफी कमियां दिखाई दी गईं ऐसी चर्चा क्षेत्र में चर्चित है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें